पीजी में बीएससी की छात्रा ने जान दी
हिन्दुस्तान, नोएडा
दनकौर, सतीश शर्मा। दनकौर कस्बे के एक पीजी में मंगलवार देर रात बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय

दनकौर। दनकौर कस्बे के एक पीजी में मंगलवार देर रात बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बिहार के दरभंगा निवासी साक्षी गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। वह दनकौर के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ रहने वाली अन्य छात्राओं से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने पंखे से लटककर जान दी।
छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को परिवार की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।।।।


