पूर्णिया: जिला में 19 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय ) का उद्घाटन आज
पूर्णिया में आज 19 मॉडल स्कूल का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इन स्कूलों का उद्देश्य कक्षा 09 से 12 के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। कई स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल खोले जा रहे हैं।

पूर्णिया। पूर्णिया जिला को आज 19 मॉडल स्कूल मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन (वर्चुअल) उद्घाटन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य है कक्षा 09 वीं से 12वीं में अध्ययरनत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है।
स्कूलों का उद्घाटन
पूर्णिया जिला अंतर्गत 19 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय ) का उद्घाटन किया जायेगा। इसमें पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल पूर्णिया, सरस्वती विद्या निकेतन महराजपुर, सरस्वती विद्या निकेतन गोवर्नमेंट गर्ल्स सरकारी स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन पार्वती मंडल हाई स्कूल हरदा, सरस्वती विद्या निकेतन केजीपी हाई स्कूल भोगा भटगामा, सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल चांदी रंजीगंज, बैसा प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन उमावि चन्दवार बैसा, बी0 कोठी प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन श्यामा उवि भटोतर, केनगर में सरस्वती विद्या निकेतन,आदर्श उ० मा० वि० परोरा, भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन, बलदेव उ० वि० भवानीपुर, धमदाहा प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन, सार्वजनिक उ० वि० कुआडी, डगरूआ में सरस्वती विद्या निकेतन कनक लाल उवि सौरा, बनमनखी में सरस्वती विद्या निकेतन सुमरित उवि बनमनखी, रुपौली में सरस्वती विद्या निकेतन एस एसएसए उवि टीकापट्टी, श्रीनगर में सरस्वती विद्या निकेतन उउवि गढिया विशनपुर, बायसी में सरस्वती विद्या निकेतन, प्रोजेक्ट कउवि बायसी, कसबा में सरस्वती विद्या निकेतन कलानंद उवि गढबनैली, अमौर में सरस्वती विद्या निकेतन जनता उवि विशनपुर एवं जलालगढ़ में सरस्वती विद्या निकेतन उवि कठैली शामिल हैं।


