घर में घुसकर युवक ने युवती से किया रेप
हमीरपुर के एक गांव में, 18 वर्षीय युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार रात को हुई। पीड़िता और उसका छोटा भाई घर पर थे जब आरोपी दीवार फांदकर अंदर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। आरोपी अपने साथी संग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था। पीड़िता के मां-बाप मजदूरी के सिलसिले में सुमेरपुर में रहते हैं, जबकि पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे के आसपास पड़ोसी गांव बरुआ के दो युवक उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए।
उस वक्त वह गहरी नींद में सो रही थी। आहट मिलने पर उसकी आंख खुली तो उसने दोनों युवकों को पहचान लिया। इनमें से एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरा युवक पहरेदारी में लगा रहा। वारदात के समय उसका छोटा भाई भी घर पर मौजूद था। उसकी नींद खुलते ही दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़िता ने बताया कि उसने सवेरे अपने मां-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह थाने पहुंची। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।


