मांग: हर माह की सात तारीख को मिले वेतन

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का 16वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिपो और शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास किए गए।

मांग: हर माह की सात तारीख को मिले वेतन

भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का 16वां स्थापना दिवस रविवार को बस स्टेशन के पास स्थित राम मंदिर धर्मशाला में मनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष राम किशुन राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न डिपो और शाखाओं से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। प्रांतीय महामंत्री श्रीनिवास ने कहा कि सभी श्रेणी के कार्मिकों का मासिक वेतन नियमों के तहत हर महीने की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से न जूझना पड़े।

बैठक में किशन राम, गणेश सिंह, नवीन चन्द्र, जीवन चन्द्र, सन्तोष कुमार, महेश सिंह, सर्वेश कुमार, देव लालन और नन्द प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।