मैट्रिक का फॉर्म भरने गया छात्र लापता
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
केवटसा गांव का 16 वर्षीय छात्र गौरव कुमार 8 सितंबर को मैट्रिक फॉर्म भरने स्कूल गया था और उसके बाद लापता हो गया। उसके पिता ने बेनीबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। काफी खोजबीन के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गायघाट। केवटसा गांव से आठ सितंबर को मैट्रिक का फॉर्म भरने स्कूल गया 16 वर्षीय छात्र लापता हो गया। इस संबंध में लापता छात्र गौरव कुमार के पिता गोविंद कुंवर ने शुक्रवार को बेनीबाद थाना में आवेदन दिया है। बताया कि पुत्र फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र का पता लगाया जा रहा है।


