मदरसे से 16 वर्षीय छात्र लापता, साथी भी गायब
बांदा के मसौनी गांव में मदरसा अरबियन तस्बीहुल से 16 वर्षीय छात्र आबिद लापता हो गया है। छात्र के पिता ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। 13 अगस्त को उसने फोन कर 300 रुपये मांगे थे, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। खोजबीन के बावजूद छात्र और उसके साथी का कोई पता नहीं चल सका है।

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव स्थित मदरसा अरबियन तस्बीहुल से 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मप्र के छतरपुर जिले के सरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहानी गांव निवासी गनी अहमद ने कालिंजर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा आबिद मदरसे में पढ़ता है। 13 अगस्त को बेटे ने फोन कर ऑनलाइन चप्पल खरीदने के लिए 300 रुपये मंगवाए थे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया।
परिजनों के अनुसार छात्र मदरसे से अपने 19 वर्षीय साथी कुवैद के साथ गया है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने कालिंजर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह 2:39 बजे मिली थी,जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।छात्र और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

