घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी, गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मां ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर किशोर

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मां ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 24 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर पर उनकी गैरमौजूदगी में बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मां ने पुलिस से बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द उसकी तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। वहीं कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


