कांटी में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, बहनोई गिरफ्तार
कांटी के एक गांव में 16 साल की दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी राजू सहनी को पकड़ा गया, जो किशोरी का रिश्ते में भाई है। वारदात के समय किशोरी चापाकल पर पानी लेने गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 16 साल की दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। आरोपित राजू सहनी को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम को सौंप दिया। आरोपित किशोरी का रिश्ते में बहनोई लगता है। वह तीन बच्चों का पिता है और ससुराल में ही रहता है। बताया जाता है कि किशोरी चापाकल पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपित ने किशोरी को अकेले देखकर पकड़ लिया। एक कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी को घर में नहीं देखकर परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान किशोरी के चिल्लाने की आवाज पर परिजन और ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है।इधर, एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपित राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


