वोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे आशिहारा के आठ खिलाड़ी
हिन्दुस्तान, हरिद्वार
4 से 6 सितंबर तक जम्मू में आयोजित होगी प्रतियोगितावोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे आशिहारा के आठ खिलाड़ीवोविनाम मार्शल आर्ट्स चै

जम्मू में चार से छह सितंबर तक आयोजित होने वाली 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में हरिद्वार जिले के आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में आरव भारद्वाज, निहाल शर्मा, देवांश, अजय, कुलश्रेष्ठ, शिवन्या, आर्या गुप्ता और समृद्धि शामिल हैं। आशिहारा के सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से करीब 700 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड के 110 खिलाड़ी भी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे।


