गांधी नाटक के लिए सुरेश कुमार हज्जु ने 128वीं बार कराया मुंडन
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार को गांधी मैदान में नाट्य संस्था एचएमटी द्वारा 'गांधी' नाटक प्रस्तुत किया गया। सुरेश कुमार हज्जु ने नाटक को लिखा और निर्देशित किया, जिसमें उन्होंने गांधी जी की भूमिका निभाई। यह नाटक गांधी जी के जीवन के मुख्य घटनाओं को दर्शाता है।

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष शुक्रवार को नाट्य संस्था एचएमटी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक ‘गांधी’ की प्रस्तुति हुई। सुरेश कुमार हज्जु द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक 'गांधी' में गांधी जी की भूमिका सुरेश कुमार हज्जु ने निभाया। हज्जु गांधी नाटक के लिए अब तक 128 बार मुंडन करवा चुके हैं। नाटक के माध्यम से बाल और व्यस्क अभिनेताओं ने पोरबंदर में गांधी जी के जन्म, स्कूली शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में हुए दुर्व्यवहार, जालियांवाला बाग कांड, साबरमती आश्रम, सत्याग्रह और महात्मा गांधी की मृत्युपर्यन्त तक की घटनाओं को जीवंत कर दिया।
नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में राहुल कुमार राज, राहुल कुमार रवि, गोपी कुमार, विवेक कुमार, हर्ष कुमार, साजन कुमार, शशि कुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार, आयुष कुमार, कृष्णा कुणाल, मिराज अंसारी, शिबु कुमार, सूरज सिंह, सिमरन गुप्ता, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, कृक्तिका कुमारी, निधि कुमारी, रिया कुमारी व जया कुमारी शामिल थीं ।


