वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हजारीबाग में विशेष नाट्य प्रस्तुति आज

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में 15 जुलाई को राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत 'धरती आबा-वंदे मातरम् की अमर हुंकार' नाटक का मंचन होगा। यह एक घंटे का नाटक झारखंड के शहीदों की भूमिका को प्रदर्शित करेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हजारीबाग में विशेष नाट्य प्रस्तुति आज

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में 150 विशेष रंगमंचीय प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। झारखंड में रांची और हजारीबाग में इसका आयोजन होगा।इसी कड़ी में तरंग ग्रुप हजारीबाग की ओर से 15 जुलाई को शाम पांच बजे नगर भवन में देशभक्ति पर आधारित नाटक धरती आबा-वंदे मातरम् की अमर हुंकार का मंचन किया जाएगा। एक घंटे की प्रस्तुति में स्वतंत्रता संग्राम से आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माण तक झारखंड के शहीदों की भूमिका को संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।नाटक

का निर्देशन दीपक झा करेंगे। संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता, गुलशन कुमार एवं अमित कुमार सहायक निर्देशक की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम छह बजे से संगीत नाटक अकादमी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा। तरंग ग्रुप ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हजारीबाग में विशेष नाट्य प्रस्तुति आज