कान्ति कपूर कालेज में हुई वंदेमातरम गायन प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, बरेली
कान्ति कपूर कालेज में हुई वंदेमातरम गायन प्रतियोगिताकान्ति कपूर कालेज में हुई वंदेमातरम गायन प्रतियोगिताकान्ति कपूर कालेज में हुई वंदेमातरम गायन प्र

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कांति कपूर कॉलेज की छात्राओं की वंदेमातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समूह गान में रानी लक्ष्मी बाई सीनियर ग्रुप की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं रानी आवतीं बाई ग्रुप की छात्राओं ने द्वितीय और सरोजनी नायडू ग्रुप की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्णायक प्रो. अनिता जौहरी, डा. निशि जौहरी, डॉ. रश्मि जौहरी, मुक्ति सक्सेना, महासचिव मुकेश सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा और इंद्रदेव त्रिवेदी ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।


