किशोरी लापता, अपहरण का केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
26 सितंबर की शाम, बिकरा चौराहे के निकट एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। उसकी खोजबीन के दौरान पता चला कि एक युवक ने उसे बहका फुसलाकर भगा लिया है। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

जेठवारा। थाना क्षेत्र के बिकरा चौराहे के पास स्थित एक गांव की 15 साल की किशोरी 26 सितंबर की शाम लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसे बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी निवासी युवक बहका फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

