अमरकंटक में पंचगव्य महासम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे प्रभुनाथ
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
भनवापुर के गनवरिया खुर्द गांव के प्रभुनाथ मिश्र 27 से 29 नवंबर को अमरकंटक में होने वाले 14वें पंचगव्य चिकित्सा महासम्मेलन में भाग लेंगे। वे कैंसर विषय पर अपने चार वर्षों के शोधपत्र को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें पंचगव्य से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। सम्मेलन में विशेषज्ञों का योगदान होगा।

भनवापुर। अमरकंटक में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले 14वें पंचगव्य चिकित्सा महासम्मेलन में भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव निवासी गव्यसिद्ध प्रभुनाथ मिश्र प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश से पंचगव्य, गौविज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि वह कैंसर विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इस विषय पर वह पिछले चार वर्षों से शोध कर रहे हैं। उनके अनुसार शोध के दौरान पंचगव्य से उन्हें उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। सम्मेलन के माध्यम से पंचगव्य चिकित्सा से जुड़े शोध और अनुभवों को व्यापक स्तर पर रखने का प्रयास किया जाएगा।

