प्रेमचंद का साहित्य समाज को दिशा देने वाला : स्वास्तिक बोस
प्रयागराज में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने छात्रों से प्रेमचंद के साहित्य का गंभीर अध्ययन करने का अनुरोध किया। मुख्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार साझा किए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भी जयंती समारोह का आयोजन किया।

प्रयागराज, संवाददाता। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य का गंभीर अध्ययन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि समाज को दिशा देने वाला है। मुख्य वक्ता अनुपम परिहार व डॉ. अवंतिका त्रिपाठी ने कथा सम्राट के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया। इस मौके पर हेमराज सिंह, रेखा दत्ता, मयंक श्रीवास्तव, शुभांकर दत्ता, शक्ति गोपाल मुखर्जी आदि मौजूद रहे।उधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प्रयागराज इकाई ने शास्त्रीनगर स्थित प्रधान कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया।
केपी ट्रस्ट के सदस्य सुमित श्रीवास्तव, महासभा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचंद के कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में अमित श्रीवास्तव रिंकू, शुभम श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


