ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनवंबर 2020 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें काम

नवंबर 2020 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें काम

नवंबर 2020 में देश के सरकार व प्राइवेट बैंकों में 14 दिनों आम जनता का काम नहीं हो पाएगा। क्योंकि विभिन्न त्योहारों की छुट्टियों के कारण बैंक 14 दिन तक बंद रहेंगे। इन 14 दिनों में त्योहारों की...

नवंबर 2020 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें काम
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Nov 2020 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नवंबर 2020 में देश के सरकार व प्राइवेट बैंकों में 14 दिनों आम जनता का काम नहीं हो पाएगा। क्योंकि विभिन्न त्योहारों की छुट्टियों के कारण बैंक 14 दिन तक बंद रहेंगे। इन 14 दिनों में त्योहारों की छुट्टियों के साथ रविवार और दूसरा-चौथ शनिवार व रविवार भी शामिल हैं। ऐसे में छुट्टियां शुरू हों कि आप उससे पहले ही अपना काम निपटा सकते हैं।

आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, अवकाशों के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 14 नवंबर, शनिवार को दीवाली, 16 नवंबर, सोमवार को भाई दूज को और 30 नंवबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी अवकाश घोषित है। इस दौरान देशभर में बैंक बंद रहेंगे।


नवंबर 2020 में बैंक हॉलीडेज की सूची-


नवंबर 1- रविवार

नवंबर 8- रविवार

नवंबर 13- वांगाला फेस्टिवल (असम)

नवंबर 14- दीपावली, अमावस्या, लक्ष्मी पूजा/काली पूजा

नवंबर 15- रविवार

नवंबर 16- दिवाली बलिप्रदा(गोवर्धन पजा)/विक्रम संमत नव वर्ष/भाई दूज

नवंबर 17 - लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कौबा

नवंबर 18 - लक्ष्मी पूजा/दीपावली

नवंबर 20- लक्ष्मी पूजा/छठ पूजा

नवंबर 21- छठ पूजा

नवंबर 22- रविवार

नवंबर 23 - सेंग कुत स्नेम (मेघालय)

नवंबर 28 - शनिवार

नवंबर 30 - गुरु नानक देव जयंती

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े