गुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा कायाकल्प

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

-विधायक ने किया भूमि पूजन, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसितगुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा कायाकल्पगुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा

गुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा कायाकल्प

नरैनी, संवाददाता। गुढ़ाकला हनुमान मंदिर का 130 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा व जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शिलान्यास व भूमि पूजन किया। बताा क पर्यटन विभाग हनुमान मंदिर का विकास और सुंदरीकरण कराएगा। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सिद्धपीठ गुढ़ा हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए शासन ने 1.30 रुपये आवंटित किए हैं। विधायक ओममणी वर्मा ने मंदिर परिसर में भूमि पूजन किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के विकास और उनके जीर्णोद्धार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में लोगो की अपार आस्था का केंद्र गुढ़ा हनुमान मंदिर के लिए एक करोड़ 30 लाख की धनराशि अवमुक्त की है।

मंदिर को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए यात्री हाल,आर सीसी बेंच, कोटा स्टोन फ्लोरिंग, इंटरलाकिंग सहित साज सज्जा का कार्य होगा। इस दौरान मंदिर पुजारी ने भूमि पूजन कराया। कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता धीरेंद्र पटेल,अवर अभियंता राहुल कुशवाहा सहित मंडल टीम कालिंजर और नरैनी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा कायाकल्प