संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी युवक के साथ मिली लापता किशोरी
कुशीनगर के एक गांव से स्कूल गई 13 वर्षीय किशोरी चार दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी युवक के साथ मिली। लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रवीन्द्र नगर में भर्ती कराया गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को स्कूल से टेंपो में बैठा लिया और फिर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया।

कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल गई 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने के चार दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी युवक के साथ मिली। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रवीन्द्र नगर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पहले ही ही इस मामले में आरोपी युवक और उसके पिता पर अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी पांच सितंबर को रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे स्कूल गई थी। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव का युवक स्कूल से करीब 100 मीटर दूर टेंपो खड़ा किए था। छुट्टी के बाद उसने किशोरी को घर छोड़ने की बात कहकर बहला-फुसलाकर टेंपो में बैठा लिया और किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चला गया। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को तलाश कर रही थी。
घटना का विवरण
इसी बीच घटना के करीब चार दिन बाद गुरुवार के देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी और आरोपी युवक बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। दोनों के किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज रवीन्द्र नगर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
किशोरी के पिता ने आरोपी पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का उपचार चल रहा है। उसके बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आवश्यक धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


