उत्तराखंड: राज्य कर विभाग में 13 कर्मचारियों को पदोन्नति, बने राज्य कर अधिकारी
उत्तराखंड राज्य कर विभाग में 13 कर्मचारियों को पदोन्नति देकर राज्य कर अधिकारी बनाया गया है। राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। यह प्रक्रिया उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई है, जिससे चयन वर्ष 2025-26 के तहत ये पदोन्नतियां लागू हुई हैं।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग में लिपिक एवं वैयक्तिक सहायक संवर्ग के 13 कर्मचारियों को पदोन्नत कर राज्य कर अधिकारी बनाया गया है। राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन ने इस संबंध में पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संस्तुति एवं शासन के निर्देशों के क्रम में चयन वर्ष 2025-26 के तहत यह पदोन्नतियां की गई हैं। सभी पदोन्नत अधिकारियों को लेवल-सात के रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नत होने वालों में वीरेन्द्र सिंह रावत, वर्षा भट्टाचार्य, उमादत्त जुगरान, भूपेन्द्र सिंह भंडारी, मनमोहन सिंह नेगी, अनुज कुमार जैन, दिनेश रावत, अजय कुमार, रीता रानी, कमला बिष्ट, रघुवीर सिंह, किशन सिंह पुंडीर और मदन लाल सपरा शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना


