हिन्दी के आसान सवालों से परीक्षािर्थयों को मिली राहत
सीतामढ़ी में उच्च माध्यमिक स्कूलों में 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन तीसरे दिन हुआ। पहले पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के लिए हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई। लगभग 55 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, और छात्रों ने प्रश्नों को साधारण बताया।

आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के उच्च माध्यमिक स्कूलों में 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित हुई। प्रथम पाली में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों का अनिवार्य भाषा विषय अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों का हिन्दी की परीक्षा आयोजित हुई।जिला शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा में करीब 55 हजार बच्चे शामिल हो रहे है। हाईस्कूल मधुबन से परीक्षा देकर आए परीक्षार्थी राकेश कुमार, धीरेन्द्र, तबसूम, जोया आदि ने बताया कि हिन्दी की परीक्षा में आसान सवाल पूछे गये थे। वहीं कमला गर्ल्स हाईस्कूल डुमरा की छात्रा अर्चना, श्वेता आदि ने बताया कि प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में सवाल सिलेबस से ठीकठाक पूछा गया।
जिसका उत्तर लिखने में आसान रहा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


