कटिहार: कार से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद
हिन्दुस्तान, भागलपुर
कटिहार, एक संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

कटिहार, एक संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलता थाना पुलिस ने एक कार से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तेलता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने चांदनी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक कार की तलाशी लेने पर उसमें से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में तेलता थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।


