एफपीओ को पंतनगर के राष्ट्रीय किसान मेले में बुलावा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद से तीन अक्तूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होगा। इस मेले में मुरादाबाद के एफपीओ को अपने उत्पादों का प्रचार करने का अवसर मिलेगा। आरेंद्र बड़गोती के अनुसार, वे राज्य के ऑर्गेनिक उत्पादों के साथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेले की अवधि छह अक्तूबर तक है।

मुरादाबाद। तीन अक्तूबर से पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में बुलावा आया है। कृषि कुंभ और उद्योग प्रदर्शनी में मुरादाबाद के एफपीओ को अपने उत्पाद और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का मंच मिलेगा। एफपीओ संचालक आरेंद्र बड़गोती का कहना है कि फेमिली फार्मर को नोयडा के मेले में मौका मिला था। अब पंतनगर में हम राज्य के आर्गेनिक उत्पादों के साथ मुरादाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह अक्तूबर तक राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन है।


