प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के कार्यो से कराया अवगत

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें प्राथमिक शिक्षा में हुए विकास और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। नीलम तोमर ने बताया कि नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, और अन्य संसाधनों का लाभ बच्चों को मिल रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के कार्यो से कराया अवगत

देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र सरकार की सर्वश्रेष्ठ जनसेवा, उपलब्धियों और विकास की दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान संवाद शीर्षक से कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सोमवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा ने प्रदेश सरकार के सहयोग से चलाई जा रही अनेक योजनाओं को प्रदर्शित किया। इस दौरान बीईओ नीलम तोमर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। कहा कि प्राथमिक शिक्षा प्रदेश सरकार के सहयोग से अपने लक्ष्य की प्राप्ति में शीर्ष स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तकों, वेशभूषा, मध्याह्न भोजन, चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक फल व दूध के अतिरिक्त आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, इन्वर्टर, योग प्रशिक्षण, गणित किट, विज्ञान किट, खेल का सामान, भ्रमण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सरकार ने धनराशि उपलब्ध कराया है। जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। कहा कि पारदर्शिता के लिए निरंतर अभिभावक बैठक, विद्यालय प्रबंध समिति बैठक, एनपीआरसी स्तर अध्यापकों की बैठक और प्रशिक्षणों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस दौरान शिवकुमार, धर्मेंद्र, पूनम, हरिमोहन शर्मा, चौधरी बृजपाल, अर्चना, हरबीर, शुभम और मंजूर हसन आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें