12 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया युवक

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 साल की बालिका को एक युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी युवक ताला नगरी की एक पापे की फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।

12 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया युवक

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 साल की बालिका को विहार का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। वह ताला नगरी स्थित एक पापे की फैक्ट्री में काम करता था। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका ताला नगरी स्थित स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय उसकी मुलाकात फैक्ट्री में काम करने वाले विहार के युवक से हो गई। आरोप है कि पापे देने का लालच देकर युवक ने उसे झांसे में ले लिया। रोजाना की तरह बुधवार को बालिका स्कूल के लिए निकली थी।

इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद बालिका का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बालिका की तलाश में टीमें लगी है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News12 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया युवक