हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में शनिवार शाम को 12 वर्षीय अंशु मौर्य हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में वाराणसी के हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने सुरक्षा उपायों की मांग की है।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा

मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार शाम लगभग 6 बजे 12 वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बड़ागांव निवासी 12 वर्षीय अंशु मौर्य पुत्र धर्मेंद्र मौर्य शनिवार शाम करीब 6 बजे बारिश के दौरान छाता लेकर अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से अंशु गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अंशु को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर मुकेश यादव ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि अंशु का शरीर लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने बताया कि घर के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर वे पहले भी चिंतित रहते थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की जांच की जाए और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहाईटेंशन तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा