झाड़फूंक के चक्कर में किशोर की गई जान
हिन्दुस्तान, बांदा
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 12 वर्षीय शिव की सांप के डसने के बाद देर से इलाज मिलने के कारण मृत्यु हो गई। रात को सोते समय उसे सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिवार ने झाड़फूंक के लिए ले जाने का निर्णय लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

बांदा। झाड़ फूंक के चक्कर से में देर से इलाज मिलने पर किशोर की जान चली गई। मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के धरमपुर थाना क्षेत्र के गांव भखुरी निवासी जुग्गीलाल ने बताया कि 12 वर्षीय पुत्र शिव रात में अपने भाई-बहन के साथ जमीन पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे घर में निकले सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। रात में ही परिजन उसे पास के गांव पिपरा में झाड़फूंक कराने ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सांप डसने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


