पीएमसीएच : 12 साल के बच्चे ने निगल ली सीटी, निकाला गया

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

एक 12 साल का बच्चा पीएमसीएच में खेलते समय अपनी सीटी को गलती से निगल गया। सीटी बच्चे के श्वास मार्ग में फंस गई, जिसके बाद उसे ब्रोंकोस्कोपी द्वारा सुरक्षित रूप से निकाला गया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मिलकर इस चुनौती का सामना किया और बच्चे को राहत दिलाई।

पीएमसीएच : 12 साल के बच्चे ने निगल ली सीटी, निकाला गया

पीएमसीएच में सीटी बजाते 12 साल के बच्चे ने उसे निगल लिया। बजाने के दौरान सीटी बच्चे के सांस के रास्ते ब्रोंकस में फंस गयी थी। बच्चे को पीएमसीएच लाया गया। इसके बाद श्वसन विभाग, ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग ने मिलकर ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से सीटी निकाली। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव ने बताया कि सीटी बजाते समय बच्चे ने गलती से उसे अंदर खींच लिया था। सीटी ब्रोंकस में फंस गयी। जानकारी मिलने पर पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डॉ. साइमा एजाज के नेतृत्व में टीम ने बच्चे की जांच की। इसके बाद ब्रोंकोस्कोपी से उसे निकाला गया। यह सर्जरी ईएनटी ऑपरेशन थिएटर नंबर-2 में किया गया।

पूरी प्रक्रिया में पल्मोनरी विभाग की टीम के साथ जूनियर रेजिडेंट डॉ. आदित्य और डॉ. रोशन ने सहयोग किया। टीम ने एचओडी प्रो. बीके चौधरी और शिक्षक डॉ. समरेंद्र झा के मार्गदर्शन में प्रक्रिया पूरी की। ईएनटी विभाग की एचओडी प्रो. प्रीति शर्मा और उनकी पूरी टीम ने भी प्रक्रिया में सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएमसीएच : 12 साल के बच्चे ने निगल ली सीटी, निकाला गया