बाल विवाह मुक्त गांवों के प्रधानों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत के 12 गांवों ने बाल विवाह मुक्त गांव बनकर नज़ीर पेश की है। जिला प्रोबेशन विभाग ने उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया। सभी ग्राम पंचायतों ने पिछले पांच वर्षों में बाल विवाह नहीं होने का प्रमाण दिया। अधिकारियों ने भविष्य में 50 से अधिक गांवों को भी बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

बाल विवाह मुक्त गांवों के प्रधानों को किया सम्मानित

बागपत। जनपद के 12 गांवों ने बाल विवाह मुक्त गांव बना कर नज़ीर पेश की है। जिसके लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है। गुरुवार को विकास खंड बागपत में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान जिले के ऐसे 12 गांवों के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनकी प्रधानी के पांच साल के कार्यकाल में कोई भी बाल विवाह नहीं हुआ है। इसका सर्वे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के आधार पर किया गया है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त कराये जाना का अभियान जारी है।

अगले सत्र में उनकी टीम जनपद के 50 से अधिक ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त कराने के लक्ष्य को पूरा करेगी।इस दौरान उन्होंने बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत टांडा के नवाज़िश प्रधान, हरियाखेड़ा गांव की शकुन्तला देवी, सिंघावली अहीर के सत्यपाल सिंह, नांगल की प्रमिला देवी, सूरजपुर महनवा की पिंकी देवी, ट्योड़ी के सचिन शर्मा, जागोश की निशा शर्मा, लोहड़डा के रवीन्द्र कुमार, शाहजहांपुर के घसीटा, अंगदपुर जोहड़ी के सोहन पाल, काठा के कृष्णपाल और सुन्हेड़ा के राजकुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रधानों का नाम राज्य स्तर पर सम्मान के लिए भी भेजा गया है। इस मौके पर कार्यक्रम में ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर गजेन्द्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार प्रिंस कुमार, अनमोल गुप्ता, डीसी वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाल विवाह मुक्त गांवों के प्रधानों को किया सम्मानित