प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद से 12 खिलाड़ी प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में भाग लेंगे, जो 15 से 20 जुलाई को लखनऊ में होगा। इसमें आठ बालक और चार बालिकाएं शामिल हैं। यह प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन पर विचार किया जाएगा।

प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे

गाजियाबाद, वंदना। प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में जिले से 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन की ओर से जूडो महाकुंभ का आयोजन कराया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश में होने वाली जूडो की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों के हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। महामाया स्टेडियम में अभ्यास करने वाले 12 खिलाड़ी भी महाकुंभ में भाग लेकर जिले का मान बढ़ाएंगे। इसमें आठ बालक और चार बालिकाएं शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शिवम कश्यप, हर्ष कश्यप, हिमालय चौधरी, पवन, देव, शिवम सक्सेना और जीशान ब्राउन बेल्ट के लिए भाग लेंगे।

सब जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका, जिज्ञासा और परी भाग लेंगी। सब जूनियर बालिका वर्ग में अनुराग और कैडेट बालिका वर्ग में कनिका मिश्रा भाग लेंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्टेडियम में लंबे समय से कोई जूडो कोच नहीं है। ये सभी खिलाड़ी अपने स्तर से ही महाकुंभ के लिए तैयारी कर रहे हैं। सीनियर खिलाड़ी जूनियर खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। महाकुंभ में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स में शामिल होंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें