ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइंदौर में लहराया गया 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा, रिकॉर्ड दर्ज

इंदौर में लहराया गया 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा, रिकॉर्ड दर्ज

स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले बड़ी संख्या में लोगों ने 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा लहराकर देशभक्ति का सुंदर नजारा पेश किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस कीर्तिमान के लिए एक स्थानीय संस्था के नाम...

इंदौर में लहराया गया 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा, रिकॉर्ड दर्ज
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 12 Aug 2018 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले बड़ी संख्या में लोगों ने 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा लहराकर देशभक्ति का सुंदर नजारा पेश किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस कीर्तिमान के लिए एक स्थानीय संस्था के नाम प्रमाण पत्र जारी किया है। प्रमाण पत्र में इस राष्ट्रध्वज को "देश को समर्पित सबसे लम्बा तिरंगा" बताया गया है। लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने संवाददाताओं को बताया कि "मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान" अभियान के तहत इस कीर्तिमान के लिए महाराणा प्रताप चौराहे से चाणक्यपुरी चौराहे के बीच हजारों लोग जुटे। उन्होंने सड़क के दोनों ओर "यू" आकार में खड़े होकर 12 किलोमीटर लंबा तिरंगा लहराया।   
   
लालवानी ने बताया कि इस तिरंगे को गुजरात के सूरत शहर के दर्जियों ने महीने भर की मेहनत से तैयार किया। उन्होंने बताया कि विशाल तिरंगा लहराने के कार्यक्रम में भगत सिंह और सुखदेव जैसे शहीद क्रांतिकारियों के रिश्तेदार भी शामिल हुए। इससे पहले, मथुरा में 10 किलोमीटर और गोरखपुर में 11 किलोमीटर लंबा तिरंगा तैयार कर कीर्तिमान का दावा किया जा चुका है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें