संतों ने स्वामी वेद भारती को किया याद
साधक ग्राम आश्रम में गुरु पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं संत समागम का आयोजन हुआ साधक ग्राम आश्रम में गुरु पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं संत समागम का आयोजन हु

ऋषिकेश, संवाददाता। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम के शिष्य एवं ध्यान मंदिरम ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज का 11वां महासमाधि वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमें संतों, शिष्यों, अनुयायियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को वीरभद्र स्थित स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मलीन स्वामी वेद भारती महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में गुरु पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती ने ध्यान मंदिरम ट्रस्ट की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधक ग्राम में ध्यान, योग एवं भारतीय दर्शन के क्षेत्र में अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान का कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वेद भारती ने योग, ध्यान और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के वैश्विक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन साधना, सेवा और ज्ञान का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वामी वेद भारती महाराज के आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह में एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, ध्यान मंदिरम ट्रस्ट की सचिव साधना मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


