स्कूल से निकले छात्र को कार में डालकर ले गए, जमकर पीटा, पांच पर एफआईआर
हमीरपुर में एक 11वीं के छात्र का 13 जुलाई को स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने छात्र की पिटाई की और उसे सुनसान इलाके में छोड़ दिया। माता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

हमीरपुर। स्कूल से घर जाने को निकले 11वीं के छात्र का 13 जुलाई को स्कूल के गेट से तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया गया था। अपहर्ताओं ने छात्र की जमकर पिटाई कर उसे सूनसान इलाके में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर इस घटना में शामिल पांच नामजद युवकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना ललपुरा के उजनेड़ी गांव निवासी ललिता वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र दीपांशु शहर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में 11वीं का छात्र है। 13 जुलाई को दिन में स्कूल से घर आते समय बीच रास्ते उसके पुत्र का स्कॉर्पियो कार सवार युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर उसे सूनसान इलाके में ले जाकर जमकर पीटा था।
जिससे उसके पुत्र को गंभीर चोटें आई थीं। मानकी तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों अभय प्रताप सिंह निवासी उजनेड़ी, विकास वर्मा निवासी रामपुर थाना सजेती कानपुर नगर, कुशाग्र साहू निवासी अमन शहीद और आकाश निषाद के विरुद्ध अपहरण और दलित उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


