ओपेन बोर्ड से इंटर करने पर भी कन्या उत्थान की राशि

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 1144 अविवाहित बेटियों ने ओपेन बोर्ड से इंटर पास किया है। पहली बार ये बेटियां कन्या उत्थान की राशि प्राप्त करेंगी। कॉलेज में नामांकन के समय विवाहित-अविवाहित का कॉलम भरना अनिवार्य होगा। इस राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार और बैंक खाता आवश्यक है।

ओपेन बोर्ड से इंटर करने पर भी कन्या उत्थान की राशि

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल छूटा तो सूबे में 1144 अविवाहित बेटियों ने ओपेन बोर्ड से इंटर पास किया है। इन बेटियों को पहली बार कन्या उत्थान की राशि मिलेगी। इससे पहले ओपेन बोर्ड से इंटर करने वाली अविवाहित बेटियों को यह लाभ नहीं मिलता था। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों को इन छात्राओं की सूची भेजी गई है। इन छात्राओं का आधार नंबर व बैंक खाते का ब्योरा मांगा गया है। 2026 सत्र की इन छात्राओं की सूची ओपेन बोर्ड ने भेजी है। एक सप्ताह में सभी जानकारी अपडेट कर मांगी गई है।

अनिवार्य नामांकन प्रक्रिया

नामांकन के समय अब सभी छात्राओं के लिए एक कॉलम अनिवार्य किया गया है। छात्राएं नामांकन के समय ही अनिवार्य रूप से विवाहित-अविवाहित का कॉलम भरेंगी। ओपेन बोर्ड के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब आने वाली परीक्षाओं में भी अविवाहित छात्राओं को अन्य छात्राओं की तरह 25 हजार की राशि मिलेगी। बोर्ड के पास जो रिकार्ड था, वह जिलों को भेजा गया है। इस राशि का लाभ पाने के लिए बैंक खाता और आधार अनिवार्य है। ऐसे में सभी जिले के शिक्षा अधिकारी इसे भरवाकर वापस भेजेंगे, ताकि इन्हें लाभ दिया जा सके।

द्वितीय श्रेणी छात्रों की जानकारी

सूची में द्वितीय श्रेणी से पास छात्राएं भी

ओपेन बोर्ड से इंटर करने वाली बेटियों की संख्या हर जिले में अलग अलग है। किसी जिले में 5-10 तो मुजफ्फरपुर समेत कई जिले ऐसे भी हैं, जहां यह संख्या 30 से अधिक है। इन बेटियों की परीक्षा दिसम्बर 2025 में हुई थी और रिजल्ट फरवरी 2026 में जारी किया गया था। ओपेन बोर्ड के सचिव ने कहा कि इसमें वैसी बच्चियां भी हैं, जो किसी कारण पढ़ाई छोड़ चुकी थीं या पहले अनुत्तीर्ण हुई थीं। मुजफ्फरपुर में कुढ़नी, मुशहरी, कटरा, बंदरा और बोचहां की छात्राओं को यह लाभ मिलना है। इन छात्राओं के नाम, अभिभावक का नाम, अध्ययन केन्द्र व अंक जिलों को भेजा गया है। इसमें प्रथम श्रेणी के अलावा द्वितीय श्रेणी की छात्राएं भी हैं।

सामान्य प्रश्न

कितनी अविवाहित बेटियों ने ओपेन बोर्ड से इंटर पास किया है?
1144 अविवाहित बेटियों ने ओपेन बोर्ड से इंटर पास किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।