ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश112 'फर्स्ट लेडीज' को राष्ट्रपति कर रहे हैं सम्मानित, देखें LIVE VIDEO

112 'फर्स्ट लेडीज' को राष्ट्रपति कर रहे हैं सम्मानित, देखें LIVE VIDEO

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को आज सम्मानित कर रहे हैं। इनमें पीटी ऊषा, पी वी सिंधु, सानिया मिर्जा, ऐश्वर्या राय, किरण मजूमदार शॉ जैसी दिग्गज...

112 'फर्स्ट लेडीज' को राष्ट्रपति कर रहे हैं सम्मानित, देखें LIVE VIDEO
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Sat, 20 Jan 2018 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को आज सम्मानित कर रहे हैं। इनमें पीटी ऊषा, पी वी सिंधु, सानिया मिर्जा, ऐश्वर्या राय, किरण मजूमदार शॉ जैसी दिग्गज महिलाओं का नाम शामिल हैं। ‘‘फर्स्ट लेडीज’’ नाम की इस पहल में रक्षा बलों, विज्ञान, खेल, उद्योग, मनोरंजन और हॉस्पिटेलिटी जैसे क्षेत्रों से महिलाएं शामिल हैं। इनमें वो महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने कई तरह की रूढ़ियों को तोड़कर अपनी पहचान बनाई। इनमें मंजू (कूली), छवि रजावत (गांव की सरपंच), हर्षिनी कन्हेकर (पहली महिला दमकल कर्मी), सुनालिनी मेनन (एशिया की पहली पेशेवेर महिला कॉफी-टेस्टर) और शतभी बसु (भारत की पहली महिला बार टेंडर) शामिल हैं।

पद्मश्री सुनील डबास को भी पहली महिला का खिताब मिलेगा। राष्ट्रपति भवन में देशभर की 112 महिलाओं के साथ उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। उनका चयन कबड्डी की पहली महिला कोच होने की उपलब्धि पर दिया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को यह खिताब दिया जाएगा। उनके अलावा मंजू यादव भी उन 112 महिलाओं में से एक हैं जिन्हें आज सम्मानित किया जाएगा। वो पेशे से कुली हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें