बस्ती में अमान्य अभिलेख लगाने पर 11 ईसीसीई एजुकेटर्स की सेवा समाप्त

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज संवाददाता। शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका में तीन से आठ साल

बस्ती में अमान्य अभिलेख लगाने पर 11 ईसीसीई एजुकेटर्स की सेवा समाप्त

बस्ती, निज संवाददाता। शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका में तीन से आठ साल तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए जिले में ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती प्रक्रिया पूरी की गई। नियुक्ति-पत्र भी जारी कर दिया। लेकिन अभिलेखीय सत्यापन में नियुक्त किए गए 11 ईसीसीई एजुकेटर्स की भर्ती प्रक्रिया में लगाए गए अभिलेख अमान्य पाए गए।बीएसए कार्यालय के अनुसार ईसीसीई एजुकेटर्स पद पर कुल 189 रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान नियुक्ति हासिल करने वाले 11 अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन में कमी पकड़ी गई। अर्हता के तौर पर एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कोर्स/ सर्टिफिकेट का होना जरूरी था।

इन 11 अभ्यर्थियों ने एनटीटी का सर्टिफिकेट लगाया था, लेकिन यह सर्टिफिकेट एनसीटीई से मान्यता प्राप्त नहीं है। इस कारण इन सभी 11 एजुकेटर्स की सेवा को समाप्त कर दिया गया है। नियुक्ति के बाद इनका मानदेय जारी होने से पहले ही विभागीय स्तर से इन्हें हटा दिया गया। नौनिहालों को शुरूआती शिक्षा देने के लिए ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती गई है। नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका में तीन से आठ साल तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए उनकी तैनाती की गई। इन पर बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को मजबूत करने और ‘बाल वाटिका’ कक्षाओं के संचालन का दायित्व है। जनपद में कुल रिक्तियों के सापेक्ष नियुक्ति के बाद ईसीसीई एजुकेटर्स के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया, जिसमें 11 अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए लगाया गया सार्टिफिकेट अमान्य मिला। इसके आधार पर इन सभी की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है, रिक्त हुए पदों पर नियमानुसार भर्ती की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।