कैमूर के 11 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

युवा पेज की लीड खबर युवा पेज की लीड खबर कैमूर के 11 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

कैमूर के 11 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

युवा पेज की लीड खबर कैमूर के 11 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन, शिक्षा के नए युग की शुरुआत मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह से किया शुभारंभ, आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होंगे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के लिए रविवार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिले में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा की नई शुरुआत हुई। सभी चयनित विद्यालयों में उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक, नवाचार, वैज्ञानिक सोच और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि इन विद्यालयों के संचालन से गांवों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

जिले में जिन 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन हुआ है, उनमें भभुआ के महसूआ, भगवानपुर के जैतपुरकला, अधौरा के बहेरा, चैनपुर के चिताढ़ी, चांद के बहुआरा, दुर्गावती के धनेच्छा, मोहनिया के बरहुली, रामगढ़ के देवहलिया, नुआंव के बनका बहुआरा, कुदरा के जहानाबाद तथा रामपुर के नौहट्टा स्थित विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों के शुरू होने से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन की आवश्यकता भी कम होगी। स्मार्ट क्लास से लेकर प्रयोगशालाओं तक की सुविधा आदर्श विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित की गई है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, खेल सामग्री तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय परिसर को ऐसा शिक्षण वातावरण देने का प्रयास किया गया है, जहां विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का भी समग्र विकास कर सकें। डिजिटल तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और शिक्षा अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनेगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होगा शिक्षण

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम की व्यवस्था विकसित की जाएगी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, डिजिटल साक्षरता, नवाचार, रचनात्मकता और जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। इससे जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है।

जिले के लिए बनेगा उत्कृष्ट शिक्षा का मॉडल

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने विश्वास जताया कि इन आदर्श विद्यालयों के संचालन से कैमूर की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी। यह विद्यालय न केवल अपने विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे, बल्कि आसपास के अन्य विद्यालयों के लिए भी उत्कृष्टता और नवाचार के केंद्र बनेंगे। उद्घाटन समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में इन विद्यालयों से पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षा, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में जिले तथा राज्य का नाम रोशन करेंगे। फोटो : 19 जुलाई भभुआ-10 कैप्शन : कैमूर के जहानाबाद स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैमूर में कितने आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया गया?
कैमूर में 11 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।