सरधना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने पिया तेजाब, दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

एक 10वीं की छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के कारण तेजाब पी लिया। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी दी थी और परिवार से 10 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।

सरधना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने पिया तेजाब, दो आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 10वीं की छात्रा ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके फोटो वायरल करने की धमकियां दी जा रही थी। इतना ही नहीं परिजनों ने 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के बड़े भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के भाई के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन नगर के कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि पिछले चार माह से मोहल्ले के दो आरोपी अमान पुत्र आबेज और अमन पुत्र सराजुद्दीन उसे काफी परेशान कर रहे थे। ट्यूशन जाते समय रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करते, विरोध करने पर धमकियां भी देते थे। आरोप है कि 26 मई को छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस दौरान उसकी फोटो भी खींच ली। उन्होंने छात्रा को किसी से इस बारे में बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। किसी तरह वो फोटो मोहल्ले के ही एक अन्य आरोपी जुबैर पुत्र फरमान के पास पहुंच गए। उसने भी छात्रा को फोन कर ब्लैकमेल किया और मिलने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसने भी फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं छात्रा से फोटो डिलीट करने के नाम पर 10 लाख रुपये की डिमांड भी कर डाली। इससे तनाव में आई छात्रा ने एक अगस्त को तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अमान और अमन समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देरशाम पुलिस ने अमान और अमन को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरधना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने पिया तेजाब, दो आरोपी गिरफ्तार