दादा पीर के मजार पर देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान के अखैनिया गांव में हजरत सैयद अब्बू मो बरकत अली शाह उर्फ दादा पीर का 104 वां उर्सपाक धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में दिल्ली, कोलकाता, और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों मुरीद शामिल हुए। सभी ने मजार पर चादर पोशी कर शांति, एकता, और भाईचारे की दुआ मांगी।

दादा पीर के मजार पर देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ

सीवान। सदर प्रखंड के अखैनिया गांव स्थित हजरत सैयद अब्बू मो बरकत अली शाह नक्सबंदीय उर्फ दादा पीर के मजार पर 104 वां उर्सपाक का आयोजन धूमधाम से किया गया। हजरत सैयद अब्बू मो बरकत अली शाह रहमतुल्लाहे उर्फ दादा पीर का 104 वां उर्सपाक में दिल्ली, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, आरा, उतर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य से हजारों की संख्या में मुरीद इनके उर्सपाक में शामिल होकर मजार पर चादर पोशी कर देश में अमन चैन और आपसी एकता और भाईचारा की दुआ मांगी। आयोजन में अली आजम, फारूक आजम, डा इमाम आजम, राजद नेता अनवारूल हक उर्फ अनवार बाबू, तस्लीम अहमद, ओमेरुल हक, नेयाज अहमद, उस्मान अली, सोहैल अली, बदरे आलम, बंगाली बाबू, मो शब्बीर आलम सहित अन्य थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदादा पीर के मजार पर देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ