विहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव दिसंबर में

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर। विहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव 14-15 दिसंबर को वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर में 25 हजार कुंडीय महायज्ञ के रूप में होगा। सद्गुरु के उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव जी की देशव्यापी यात्रा जुलाई से अक्टूबर तक चल रही है, जिसमें विभिन्न जगहों पर अध्यात्म महोत्सव के कार्यक्रम होंगे।

विहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव दिसंबर में
विहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव दिसंबर में

जमशेदपुर। विहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव 14-15 दिसंबर को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर परिसर में 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के रूप में आयोजित होगा। महोत्सव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सद्गुरु के उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज देशव्यापी यात्रा पर हैं। जुलाई से शुरू हुई उनकी यात्रा अक्टूबर तक चलेगी। 2 सितंबर को उनका काफिला गढ़वा पहुंचा। इसके बाद डाल्टनगंज और लातेहार होते हुए 4 सितंबर को गुमला पहुंचेगा। यहां शाम छह बजे नरभेराम हंसराज स्कूल ऑडिटोरियम में संत प्रवर अध्यात्म महोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे।

जमशेदपुर में आयोजन की तैयारियां कोल्हान के तीनों जिलों के विहंगम योग परिवार द्वारा की जा रही हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविहंगम योग संत समाज का 103वां स्थापना महोत्सव दिसंबर में