कोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 1000 किलो खराब पनीर

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

राजस्थान से एनसीआर क्षेत्र में ले जाया जा रहा था मिलावटी एवं दूषित पनीर, दो नमूने लिएकोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 1000 किलो खराब

कोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 1000 किलो खराब पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए 1000 किलो खराब पनीर नष्ट कराया। दो नमूने टीम द्वारा लिए गए। नष्ट कराए गए पनीर की कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये बताई गई। यह पनीर राजस्थान से एनसीआर क्षेत्र में बेचने को ले जाया जा रहा था। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी, मथुरा द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर पनीर को लेकर।

कार्रवाई का विवरण

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस के साथ कांमा राजस्थान बॉर्डर से आ रही बोलेरो पिकअप को नंदगांव रोड, जिंदल पुलिस चौकी के पास थाना-कोसीकलां, तहसील छाता पर रोका। टीम ने इसका निरीक्षण किया तो इसमें पनीर भरा हुआ था। निरीक्षण के दौरान पूछताछ में गाड़ी के चालक/मालिक अमर सिंह द्वारा बताया गया कि कामा राजस्थान स्थित पनीर निर्माण डेयरी से लगभग 1000 किलो पनीर मूल्य लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। कारोबार कर्ता द्वारा भंडारित पनीर के क्रय एवं विक्रय सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। भंडारित पनीर की गुणवत्ता में संदेह होने के आधार पर पनीर के दो नमूने टीम द्वारा लिए गए। अस्वच्छकर, दूषित एवं संदिग्ध 1000 पनीर जनहित में त्वरित विनष्टीकरण कराया गया। पूर्व में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोसी में खराब पनीर नष्ट कराया था। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।

कार्रवाई की पृष्ठभूमि

वर्जन-

सूचना पर कोसी के नंदगांव रोड पर चौकी के पास एक गाड़ी को रुकवाया गया था। इसमें पनीर भरा हुआ था। इसके कागजात मांगे गए तो गाड़ी चालक दिखा नहीं सका। टीम ने जांच की तो पनीर दूषित एवं मिलावटी पनीर लगा। जनहित में इसको मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पनीर को एनसीआर क्षेत्र में बिक्री को ले जाया जा रहा था।

-डा. जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मथुरा

सामान्य प्रश्न

✦खराब पनीर की मात्रा कितनी थी?−
खराब पनीर की मात्रा 1000 किलो थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 1000 किलो खराब पनीर