एसआरपीएसपीएम दुग्दा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2025-27 के परीक्षा परिणाम में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा का परीक्षा परिणाम 100% रहा। मेघा शर्मा ने 80% अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

दामोदा, प्रतिनिधि। बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम सत्र का परीक्षा परिणाम विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद द्वारा जारी किया गया जिसमें स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेघा शर्मा ने 80 फीसद अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त, द्वितीय स्थान पर पुष्पराज 77.71 फीसद अंक, 77. 43 फीसद अंक लाकर मो सद्दाम हुसैन एवं ममता कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान, 76 फीसद अंक लाकर चांदनी कुमारी व शीतल कुमारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान और पांचवें स्थान पर रही पूनम कुमारी ने 75.71 फीसद अंक प्राप्त किया। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने 70 फीसद से अत्यधिक अंक प्राप्त कर एक कृतिमान स्थापित किया है।
सभी सफल छात्राओं के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक शंकर प्रसाद स्वर्णकार तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक पूनम प्रसाद ने बधाई दी। सहायक प्राध्यापक सोमनाथ बाउरी, बेबी कुमारी, सच्चिता कुमारी, शशांक कुमार आदि ने भी सभी को बधाई दी।


