सकौती के 10 युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में लहराया परचम
मवाना तहसील के फलावदा क्षेत्र के ग्राम सकौती ने प्रतियोगी परीक्षाओं में 10 युवाओं की सफलता से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ये युवा अब यूपी पुलिस भर्ती की अगली परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। गाँव में सकारात्मक अध्ययन माहौल और सहयोग से ये युवा अपनी मेहनत से लगातार सफल हो रहे हैं।
मवाना तहसील के फलावदा क्षेत्र के ग्राम सकौती ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्ष 2026 की उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में गांव के 10 युवाओं ने सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के वरिष्ठ शिक्षक रविन ने बताया कि सकौती में पिछले कुछ वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सकारात्मक माहौल बना हुआ है। गांव की लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी और वरिष्ठ युवाओं के मार्गदर्शन का परिणाम है कि यहां से लगातार युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक अध्ययन और एक-दूसरे का सहयोग गांव की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है, जिससे नए अभ्यर्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी विनीत बटार, शांतनु बटार, आशीष बटार, रिंकुश बटार, आकाश बटार, प्रिंस बटार, प्रियांशु बटार, रितिक शर्मा, शिवानी बटार, शिवानी उर्फ विन्नी बटार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी पूरी मेहनत और लगन के साथ कर रहे हैं। ग्रामीणों को विश्वास है कि ये सभी युवा आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य औपचारिकताओं को भी सफलतापूर्वक पूरा कर उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनेंगे। गांव में इस उपलब्धि को लेकर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तथा सफल अभ्यर्थियों के घरों पर खुशी का माहौल देखने को मिला।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

