दस वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
रुद्रपुर के एक गांव में दस वर्षीया बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दस वर्षीया बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने के बाद बालिका का धमकी भी दिया। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि गुरुवार की सायं उसकी दस वर्षीया पुत्री घर के बाहर गोबर फेक रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उससे कहा कि तुम्हारी बहन तुमको खेत में बुला रही है। जिस पर वह युवक के झांसे में आकर खेत की ओर चली गई। जहां युवक ने उसे जबरन मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालिका ने अपनी मां से घटना को बताते हुए कहा कि युवक ने घटना के बारे में किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दिया है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सों एक्ट तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बालिका को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


