ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइराक: 39 भारतीयों के मारे जाने पर सुषमा स्वराज के बयान की 10 बड़ी बातें

इराक: 39 भारतीयों के मारे जाने पर सुषमा स्वराज के बयान की 10 बड़ी बातें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में इस बात की जानकारी दे दी है कि 2014 में इराक के मोसुल से लापता हुए 39 भारतीय मारे जा चुके हैं। अब सभी के शव भारत लाए जाएं। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह...

इराक: 39 भारतीयों के मारे जाने पर सुषमा स्वराज के बयान की 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 Mar 2018 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में इस बात की जानकारी दे दी है कि 2014 में इराक के मोसुल से लापता हुए 39 भारतीय मारे जा चुके हैं। अब सभी के शव भारत लाए जाएं। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह मृत भारतीयों के शव वापस लाने के लिए इराक जाएंगे। राज्यसभा में सुषमा ने मारे गए 39 भारतीयों के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें बताईं। ये हैं वो बातें।  

1. आईएसआईएस के आतंकियों ने ही 39 भारतीयों को मारा।

2. DNA सैंपल की मदद से जांच की गई।  

3. 39 में से 38 के डीएनए मैच हुए, जिसके बाद पुष्टि हुई है कि मारे गए सभी लोग भारतीय थे। 

4. सबसे पहले संदीप नाम के शख्स का डीएनए मैच किया गया था।

5.  विदेश मंत्री ने बताया कि 3 सालों तक ये तलाश चलती रही थी।

6. शवों को लेने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इराक जाएंगे। 

7. भारत लाए जा रहे शवों का जहाज सबसे पहले अमृतसर जाएगा और उसके बाद पटना, पश्चिम बंगाल जाएगा।

8.ISIS के चंगुल से छूटकर आए हरजीत मसीह की कहानी सच्ची थी। 

9. वहां कई तरह के चिन्ह मिले थे लेकिन डीएनए की जांच के बाद ही पुष्टि की गई।

10. डीप पेनिट्रेशन रडार के जरिए बॉडी को देखा गया था, उसके बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें