ट्रेन से गांजा बरामदगी का केस जीआरपी में दर्ज
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल कोच से सोमवार सुबह 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह गांजा किसने और किस स्टेशन से रखा था। आरोपी की तलाश में जीआरपी और आरपीएफ की टीमें जुटी हैं।

जमशेदपुर। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल कोच से सोमवार सुबह 10 किलो गांजा बरामद होने का मामला रेल थाना तक पहुंच गया। आरपीएफ ने सोमवार रात रेल थाने में ट्रेन से गांजा बरामद होने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया। हालांकि ट्रेन में गांजा किसने और किस स्टेशन से रखा था, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ की टीम एर्नाकुलम एक्सप्रेस में गांजा रखने वाले की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 2026 में कई बार ट्रेन से गांजा बरामद करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


