विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने को किया प्रेरित
दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10 करोड़ नशामुक्त अभियान का आयोजन हुआ। बहन शिल्पी ने विद्यार्थियों को नशे के खतरों से अवगत कराया और नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की और स्वस्थ समाज के निर्माण की आवश्यकता बताई।

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 10 करोड़ नशामुक्त अभियान प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहन शिल्पी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर बहन सुधा , देव भाई , अजय भाई तथा विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य
राजीव गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज-तीनों को प्रभावित करता है।ऐसे अभियान युवाओं को सही दिशा देने के साथ स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


