चलते-चलते-- विलुप्त हाथी का 10 हजार साल पुराना दांत मिला
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सैन फ्रांसिस्को के पहाड़ी इलाके में 10,000 साल पुराना पैसिफिक मास्टोडॉन का दांत मिला है। यह दांत 9 इंच लंबा है और इसमें जड़ भी शामिल है। जियोमॉर्फोलॉजिस्ट ब्रिगिड लिंच ने इसे एक नाले के पास पाया। यह दांत अब स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय को दान दिया गया है, जहां इसकी थ्रीडी कॉपी बनाई जाएगी।

सैन फ्रांसिस्को, एजेंसी। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के पहाड़ी इलाके में एक बेहद खास जीवाश्म मिला है। यह पैसिफिक मास्टोडॉन प्रजाति का 10 हजार साल पुराना दांत है। मास्टोडॉन हाथी जैसे दिखने वाले विशाल जीव थे, जो हजारों साल पहले उत्तरी अमेरिका में रहते थे। यह जीवाश्म लगभग 9 इंच यानी 23 सेंटीमीटर लंबा है। दांत की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ ऊपरी हिस्सा ही नहीं, बल्कि उसकी जड़ भी है। जियोमॉर्फोलॉजिस्ट ब्रिगिड लिंच बताती हैं कि वह लाल टांगों वाले मेंढकों के लिए प्राकृतिक आवास बेहतर बना रही थीं तभी उनकी नजर नाले के बीचों-बीच इन दांतों पर पड़ी।इस
दांत को अब स्टैनफोर्ड विश्वविद्याल को दान कर दिया गया है। यहां इसकी थ्रीडी कॉपी तैयार की जाएगी। डायनासोर की तरह मास्टोडॉन भी अब धरती से विलुप्त हो गए हैं।


