Hindi NewsIndia Newsstay on pm narendra modi chadar for ajmer sharif dargah
अजमेर दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर चढ़ाने पर लगे रोक, क्यों SC में याचिका

अजमेर दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर चढ़ाने पर लगे रोक, क्यों SC में याचिका

संक्षेप:

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर चढ़ाने के लिए भेजी गई चादर पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई है।इसमें कहा गया है कि दरगाह पर ही विवाद है। ऐसे में उसके लिए चादर भेजना फेयर ट्रायल को प्रभावित करने जैसा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए।

Dec 22, 2025 11:55 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की अदालत में यह अर्जी पेश हुई, जिस पर तत्काल सुनवाई करने की मांग को बेंच ने खारिज कर दिया। अर्जी में कहा गया कि पीएम मोदी की ओर से ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए भेजी गई है। इसे 814वें सालाना उर्स के मौके पर चढ़ाया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू यह चादर पीएम मोदी की ओर से चढ़ाएंगे। वहीं अर्जी में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अर्जी में कहा गया है कि अजमेर दरगाह पर पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाने के लिए भेजना गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दावा किया जा रहा है कि वहां भगवान शिव का मंदिर था और इस संबंध में अदालत में एक याचिका लंबित है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर को चढ़ाने से रोका जाए और तत्काल अर्जी पर सुनवाई हो। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज इस पर सुनवाई नहीं हो सकती। पूर्व में भी प्रधानमंत्रियों की ओर से अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजी जाती रही है और पीएम मोदी ने भी उस परंपरा को कायम रखा है। ऐसी ही एक अर्जी अजमेर की अदालत में भी दाखिल की गई थी।

याची बोले- विवादित है परिसर, चादर चढ़ाना फेयर ट्रायल के खिलाफ

यह अर्जी हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दाखिल की गई है। वह उस मुकदमे में भी एक पक्ष रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है। गुप्ता की दलील है कि केंद्र सरकार की ओर से एक विवादित ढांचे पर चढ़ाने के लिए चादर भेजना गलत है। ऐसा करना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसा है। इससे फेयर ट्रायल का अधिकार भी खत्म होता है। वह भी तब ट्रायल कोर्ट में इस संबंध में मामला लंबित है। बता दें कि अजमेर दरगाह को लेकर दावे किए जाते रहे हैं और ASI सर्वे कराने की भी मांग उठी है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।