
वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ पर सरकार ने बताई पूरी बात, कनाडाई PM ने ट्रंप से मांगी माफी; टॉप-5 न्यूज
आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं।
एकादशी के मौके पर आंध्र प्रदेश के काशी बुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। सरकार की तरफ से भारी भीड़ से रेलिंग टूटने को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। आपको बता दें, काशीबुग्गा का वेंकटेश्वर मंदिर एक निजी मंदिर है। वहीं, दूसरी ओर कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांग ली है।

देश-दुनिया की पांच बड़ीं खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान पर…
अचानक टूट गई रेलिंग और फिर...सरकार ने बताया, कैसे मची वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़
एकादशी के मौके पर आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान सुबह के 11.30 बजे के करीब भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना के दर्दनाक वीडियो भी सामने आ रहे हैं। राज्य की गृह मंत्री वी अनीता ने बताया कि यह दुर्घटना एक रेलिंग के टूटने की वजह से हुई। पढ़ें पूरी खबर…
माफी मांग ली है; टैरिफ विरोधी एड से ट्रंप के भड़कने पर बैकफुट पर आए कनाडाई PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के एक बयान को कनाडा द्वारा एडिट करके चलाने पर ट्रंप नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कनाडा के ऊपर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था। अब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कहना है कि उन्होंने टैरिफ विरोधी उस ए़ड के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांग ली है। पढ़ें पूरी खबर…
अंग्रेजी और हिंदी से बच्चों की प्रतिभा कमजोर हो रही, सिद्धारमैया ने दिए ये तर्क
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्नड़ भाषा की उपेक्षा की जा रही है और हिंदी को थोपा जा रहा है। सीएम ने चेतावनी दी कि अंग्रेजी और हिंदी पर अत्यधिक निर्भरता राज्य के बच्चों की प्रतिभा को नष्ट कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
'शिवसेना ठाकरे की और NCP शरद पवार की पार्टी...', भाजपा के मंत्री ने क्या कह दिया
महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। इस बीच, राज्य सरकार में भाजपा के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी के रूप में जाना जाता है और यही बात एनसीपी व उसके संस्थापक शरद पवार के लिए भी सच है। भाजपा नेता की इस टिप्पणी से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन असहज हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
दशकों से देशों में 'रिजीम चेंज' करता रहा है US; तुलसी ने स्वीकारा अमेरिका का सच
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दूसरे देशों में सत्ता परिवर्तन करने की नीति को खुले तौर पर स्वीकार किया है। उन्होंने माना कि दशकों से अमेरिकी सरकार दूसरे देशों में हस्तक्षेप कर सत्ता परिवर्तन करवाती आ रही है, लेकिन इस नीति ने वैश्विक सुरक्षा को बढ़ाने की जगह पर अमेरिका के दुश्मनों की संख्या को बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…





