Kolkata Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हादसा, भगदड़ में 19 की मौत, CM शुभेंदु बोले- जांच होगी

Kolkata Chorbagan Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई घायल हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

Kolkata Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हादसा, भगदड़ में 19 की मौत, CM शुभेंदु बोले- जांच होगी

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हादसा

Upendra Thapak| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

Kolkata Chorbagan Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नवदुर्गा के उत्सव के दौरान दुखद हादसा हो गया है। चोरबागान इलाके में लगे नवदुर्गा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। मृतकों की संख्या के 19 होने की पुष्टि हुई है, जबकि कई दर्जन लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद कई लोगों को कलकत्ता मेडीकल कॉलेज और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल घायलों का जायजा लेने के लिए कलकत्ता मेडीकल कॉलेज पहुंच गए हैं। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए घायनों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मदद देने का भी ऐलान किया।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी। आयोजकों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाकी दुर्गा पूजा पंडालों से अपील की कि वह लोगों की भीड़ के हिसाब से व्यवस्था को बनाएं। उन्होंने देर रात मृतकों और घायलों के बारे में भी जानकारी दी। सीएम ने कहा, “शाम करीब 7:30 पर यह दुखद हादसा हुआ। अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से ज्यादातर लड़कियां और बच्चे हैं। यह बेहद ही दुखद हादसा है। 25 लोग और घायल हैं। उनमें से 24 खतरे से बाहर हैं।”

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारी भीड़ और तेज बारिश को भगदड़ की वजह बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चोरबागान इलाके में पंडाल का दरवाजा काफी संकरा था, निकास द्वार पर भी ज्यादा जगह नहीं थी। तेज बारिश की वजह से पहले से ही भरा हुए पंडाल में और लोग आने लगे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी शुरू हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया। वहीं, कोलकाता पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर 03322141310 जारी किया।

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: जारी किए गए दो हेल्पलाइन नंबर

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार शाम शारदा पार्क (चोरबागान) सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के संबंध में अपने मुख्यालय, लालबाजार में नियंत्रण कक्ष में दो हेल्पलाइन सक्रिय किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर हैं-18003455678 और 3322141310।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: सीएम शुभेंदु बोले- 19 पर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना में 19 लोगों की जान जाने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चोरबागान इलाके में शाम को करीब 7.30 पर यह घटना हुई है। इस दुखद हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे और लड़कियां हैं। फिलहाल 25 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 24 खतरे से बाहर हैं।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "यह एक हादसा है। 17 लोगों को मृत अवस्था में यहाँ लाया गया, और 25 अन्य लोग घायल हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह बच जाएगा। हमें अभी तक सीसीटीवी फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री अभी मृतकों के परिवारों से बात कर रहे हैं। मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा, "कल के लिए अमित शाह और नितिन नवीन के सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया भगदड़ का हाल

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के एक पीड़ित के परिजन का कहना है, "मेरी बहन मेरे चाचा, चाची और अपनी छोटी बहन के साथ गई थी। जैसा कि मेरे चाचा बता रहे हैं, जब वे वहां से बाहर निकल रहे थे, तभी भगदड़ मच गई... यहां किसी तरह के इंतजाम या देखरेख का तो सवाल ही नहीं उठता। आज 28 साल की एक युवती की जान चली गई।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: सीएम शुभेंदु बोले-हर ऐंगल से जांच होगी, आयोजक हिरासत में

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की उचित जांच की जाएगी। परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। यह एक दुखद घटना है। 17 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हुए हैं। क्लब की ओर से एक घोषणा किए जाने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यह बहुत दुखद है। हमारी प्राथमिकता पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े रहना और यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को इलाज मिले। सरकार मिलकर काम कर रही है। मैं सभी पूजा कमेटियों से अपील करता हूं कि वे पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और बाहर निकलने के लिए उचित रास्ते सुनिश्चित करें। 'थीम-आधारित' पूजा के नाम पर, कई पंडालों के अंदर रोशनी का सही इंतजाम नहीं होता है। मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि हम सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। गृह मंत्री के साथ कल के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं, क्योंकि इस समय हमें लोगों के साथ खड़े रहने की जरूरत है। एक जांच टीम यह पता लगाएगी कि असल में क्या हुआ था। कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ और पूजा आयोजकों को हिरासत में लें। मामले की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। मैं मीडिया और राजनीतिक नेताओं से अपील करता हूं कि वे घटनास्थल पर मौजूद सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न करें।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: बिखरे जूते और लोगों के निशान, कोलकाता घटना स्थल का वीडियो

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता घटना स्थल के नए वीडियो सामने आए हैं। भारी भीड़ की वजह से वहां पर बड़ी मात्रा में बिखरे जूते-चप्पल दिखाई दे रहे हैं।

Share

राहुल गांधी ने जताया दुख, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद करने की अपील की

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ""कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जताया कोलकाता भगदड़ पर दुख

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु ने कोलकाता दुर्गा पंडाल में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी उनका संदेश जारी किया गया। उन्होंने कहा, “कोलकाता में दुर्गा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पूरी कांग्रेस पार्टी सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार-पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पीएम से लेकर राष्ट्रपति सभी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने सरकार का सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा, "हम, यानी पूरी कांग्रेस पार्टी ने सरकार को पूरा सहयोग देने का फैसला किया है। हमारे स्वयंसेवक लोगों की जान बचाने के काम में पूरी तरह जुटे हुए हैं। जब यह घटना घटी, तब पुलिस कहाँ थी? आज जनता यही सवाल पूछ रही है। इसके अलावा, लालबाजार कंट्रोल रूम में फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब मैं चोरबागन इलाके में गया, तो स्थानीय लोगों ने यह बात उठाई। यह एक बेहद दुखद घटना है। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि वह इस पर विचार करे, पीड़ितों को मुआवजा दे और जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों को रोजगार मुहैया कराए।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: भीड़ के वजह से मेरे दोस्त की जान चली गई- प्रत्यक्षदर्शी

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: घटना की जानकारी देते हुए देवव्रत चटर्जी नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ की वजह से उनके दोस्त की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय युवा भीड़ के नीचे आ गया। इसके बाद उनकी जान चली गई।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: चोरबागान दुर्गा पंडाल में मची भगदड़ के बाद ऐक्शन में पुलिस, हिरासत में लिए गए आयोजक

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: चोरबागान दुर्गा पंडाल में हुए दुखद हादसे के बाद कोलकाता पुलिस एक्शन में है। IANS की रिपोर्ट के मुताब पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पंडाल के आयोजकों और निजी सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया है।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तय कार्यक्रम रद्द किए

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के दुर्गा पंडाल में मची भगदड़ के बाद अपने तय कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: ममता बनर्जी की पार्टी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने इस हादसे के लिए शुभेंदु सरकार की लचर व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस ममता गुट की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा गया। पोस्ट में कहा गया, “न पुलिस, न नागरिक स्वयंसेवक, न एम्बुलेंस, और न ही भीड़ का कोई प्रबंधन! चोरबगान पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ के बाद स्थानीय निवासी यही कह रहे हैं। कोलकाता पुलिस और भाजपा के प्रशासन को इन गंभीर चूकों का जवाब देना होगा। जन सुरक्षा को इतनी लापरवाही से नहीं लिया जा सकता। जैसे-जैसे मृतकों की संख्या बढ़ रही है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देंगे?” ममता बनर्जी की पार्टी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन वह बंगाल आते हैं उसी दिन बंगाल को दिल दहला देने वाली त्रासदी का सामना करना पड़ता है।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद का ऐलान

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान इलाके में हुए हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री आवास से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशी देने का ऐलान किया है।

पोस्ट में कहा गया, "कोलकाता में मची भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हुए हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: घटना पर कोलकाता पुलिस का बयान आया सामने

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में मची भगदड़ पर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "आज शाम करीब 7:40 बजे, गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर, बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। पूजा पंडाल को अब दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH भेज दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर रास्ता काफी छोटा था और अंधेरा था।

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हुए घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने आंखों देखा हाल बयान किया है। उसने बताया कि पंडाल का प्रवेश द्वार बहुत संकरा था, और निकास द्वार भी संकरा था। उस जगह पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था... मेरी बेटी और पोती अस्पताल में भर्ती हैं।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: हादसे पर राज्यपाल आर. एन. रवि ने जताया दुख

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने भी इस हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। बंगाल लोकभवन की तरफ से एक पोस्ट में कहा गया, "कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में बहुमूल्य जानों के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: बारिश से पांडाल में बढ़ी भीड़, फिर गिरा पंडाल का हिस्सा

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: चोरबागान इलाके में भगदड़ मचने के लिए भारी भीड़ को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक शुरुआत में भीड़ ज्यादा थी। लेकिन जैसे ही बारिश शुरू हुई पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद भगदड़ शुरू हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Share

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: ममता बनर्जी ने जताया दुख

Kolkata Durga Puja pandal Stampede LIVE: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोरबागान इलाके में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। मैं माँ दुर्गा से प्रार्थना करती हूँ कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएँ, और उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले।"

Share

First Published : October 17, 2026, 22:07 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशKolkata Stampede LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में हादसा, भगदड़ में 19 की मौत, CM शुभेंदु बोले- जांच होगी